नकल माफिया हाकम सिंह STF और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार
देहरादून। 21 सितंबर को होने वाली UKSSSC परीक्षा से पहले STF और देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकल माफिया हाकम सिंह और उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

12-15 लाख में पास कराने का प्रलोभन
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने का लालच देकर उनसे 12 से 15 लाख रुपए तक वसूल रहे थे। योजना यह थी कि चयन होने पर पैसे हड़प लिए जाएं और असफल अभ्यर्थियों को अगली परीक्षा में पैसे एडजस्ट करने का झांसा दिया जाए।

सीएम धामी की सख्त नकल विरोधी नीति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नकल विरोधी सख्त कानून के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में परीक्षा की गोपनीयता भंग होने का कोई सबूत नहीं मिला है।
पुलिस की सतर्कता से बड़ा फर्जीवाड़ा रोका गया
STF और देहरादून पुलिस की सतर्कता के कारण लाखों रुपए के इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
