हवाई सर्वेक्षण के बाद सीएम धामी ने जिला पंचायत सभागार में बैठक कर आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तालजामण, डूंगर, बड़ेथ, जौला, कमद, उछोला, छैनागाड़ और पटुय गांवों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जिला प्रशासन की तेजी से कार्रवाई ने प्रभावितों को राहत दी है।

पीएम मोदी की ओर से 1200 करोड़ की सहायता
सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने आपदा की गंभीरता को देखते हुए तुरंत 1200 करोड़ की सहायता देने की घोषणा की।

30 सितंबर तक अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 30 सितंबर तक अलर्ट मोड पर रहकर आपदा से निपटने के लिए हर संभव तैयारी रखें और नदी-नालों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।
केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम बनाने पर जोर
सीएम धामी ने कहा कि मानसून के बाद श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी, इसलिए यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करना आवश्यक है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार
विधायक रुद्रप्रयाग और केदारनाथ ने आपदा की घड़ी में त्वरित कार्यवाही के लिए सीएम धामी का आभार व्यक्त किया और अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया।
