अस्थायी सड़क बनने के बाद यातायात बहाल, गढ़वाल कमिश्नर और विधायक ने लिया जायजा
देहरादून। गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय ने आज मालदेवता–केसरवाला क्षेत्र का दौरा किया, जहां हाल ही में आई बाढ़ से सड़क का बड़ा हिस्सा बह गया था।

अस्थायी सड़क से लोगों को राहत
युद्धस्तर पर चले पुनर्निर्माण कार्यों के बाद अस्थायी सड़क का निर्माण पूरा कर यातायात को फिर से खोल दिया गया है।

स्थायी सड़क निर्माण के निर्देश
कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के बाद तेजी से स्थायी सड़क बनाई जाए और बाढ़ से सुरक्षा के उपायों को भी मजबूत किया जाए।
विधायक उमेश शर्मा काऊ का बयान
क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सभी विभागों का आभार जताया, जिन्होंने दो दिन में ही सड़क निर्माण कर राहत दी।
लोगों से अपील
विधायक ने लोगों से अपील की कि बरसात के दौरान रात में इस अस्थायी सड़क पर आवाजाही से बचें, स्थायी सड़क बनने के बाद यातायात पूरी तरह से सामान्य हो जाएगा।
