हल्द्वानी में एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप की तैयारियों के बीच बिजली आपूर्ति पर उठे सवाल
हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में कल से एशियन फेंसिंग चैंपियनशिप की शुरुआत होने जा रही है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में एशिया के 17 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।

राजीव मेहता ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल
भारतीय फेंसिंग फेडरेशन के महासचिव राजीव मेहता ने स्टेडियम में बार-बार हो रही बिजली कटौती पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के दौरान बिजली आपूर्ति में रुकावट आई तो इससे न केवल खिलाड़ियों को परेशानी होगी, बल्कि महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो सकते हैं।

पहले भी उठा चुके हैं सवाल
राजीव मेहता इससे पहले राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के दौरान कूलिंग सिस्टम की खराबी को लेकर सवाल उठा चुके हैं। अब एशियन स्तर की इस प्रतियोगिता से पहले बिजली कटौती के मुद्दे ने आयोजन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
आयोजन की साख पर असर
बिजली व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवाल न केवल आयोजन की साख पर असर डाल सकते हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की छवि पर भी सवाल खड़े कर सकते हैं। आयोजकों से उम्मीद है कि प्रतियोगिता शुरू होने से पहले इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
