कुमाऊं विश्वविद्यालय ने छात्रसंघ चुनाव 2025 का कार्यक्रम जारी किया
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने छात्रसंघ चुनाव 2025 का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 27 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा और 3 बजे से मतगणना शुरू होगी।

नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू
नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। इसके बाद 25 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और दोपहर 1 से 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।

अन्य प्रमुख तारीखें
- 22 सितंबर: चुनाव कार्यक्रम एवं अधिसूचना जारी
- 23 सितंबर: नामांकन पत्रों की बिक्री
- 24 सितंबर: नामांकन
- 25 सितंबर: नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी
- 26 सितंबर: छात्र आम सभा
- 27 सितंबर: मतदान और परिणाम घोषणा
चुनाव परिणाम की घोषणा
27 सितंबर को दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित होने के बाद शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
