टनकपुर में गाड़ियों में पॉटी करने वाला शख्स CCTV में कैद, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
टनकपुर। शौक भी बड़े निराले होते हैं। कोई महंगी गाड़ियों का शौक रखता है, कोई लग्जरी घरों का, लेकिन टनकपुर का ये शख्स तो कुछ और ही निकला। इसे गाड़ियों में पॉटी करने का अजीब शौक चढ़ गया।

मौका मिलते ही करता था कमाल
ये शख्स मौका देखते ही सुनसान खड़ी बस या टैक्सी में जाकर पेट साफ कर आता। गाड़ियों के मालिक हैरान थे कि आखिर उनकी गाड़ियों में गंदगी कौन कर रहा है।

CCTV ने खोल दी पोल
गाड़ियों में लगे CCTV कैमरों में ये पूरा कांड कैद हो गया। इसके बाद टैक्सी यूनियन ने इस शख्स की जमकर क्लास लगाई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग इसे उत्तराखंड का पहला ‘पॉटी मैन’ कहकर मजे ले रहे हैं।
