हल्द्वानी में कशिश हत्याकांड के आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर निकली जन आक्रोश रैली
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बुद्धपार्क से आज विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जन आक्रोश रैली निकालकर नन्हीं “मिस के” के लिए न्याय की मांग की। यह रैली एसडीएम कोर्ट तक पहुंची, जहां सीटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।

2014 का दर्दनाक कशिश हत्याकांड
20 नवंबर 2014 को काठगोदाम में सात साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की गई थी। पीड़िता मूल रूप से पिथौरागढ़ की रहने वाली थी। इस घटना ने पूरे उत्तराखंड को हिला कर रख दिया था।

सुप्रीम कोर्ट से दोषमुक्त होने पर विरोध
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया, जिसके बाद प्रदेशभर में आक्रोश की लहर है।
सीएम धामी ने दिए पुनर्विचार याचिका के निर्देश
मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
