जसपुर में स्टेडियम की मांग पर पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल का एक दिवसीय उपवास
जसपुर। जसपुर में लंबे समय से स्टेडियम बनाने की मांग उठ रही है। इस बार यह मांग तब सुर्खियों में आई जब भाजपा के ही पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल अपनी ही सरकार के खिलाफ एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए।

सैकड़ों युवाओं की भागीदारी
जसपुर गांधी पार्क में आयोजित इस उपवास कार्यक्रम में सैकड़ों युवा और बालिकाएं शामिल हुए। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस सामूहिक उपवास के दौरान “जसपुर मांगे स्टेडियम” के नारे गूंजते रहे।

पूर्व विधायक ने रखी मांग
पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने कहा कि पिछले 11 साल से स्टेडियम की मांग हो रही है। भूमि मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री का ध्यान इस मुद्दे की ओर आकर्षित करने की मांग की।
सरकार को दी चेतावनी
पूर्व विधायक ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाया तो युवा सीधे देहरादून जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलेंगे और अपनी मांग उनके सामने रखेंगे।
