हरिद्वार बस अड्डे पर बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग का CCTV वीडियो आया सामने
हरिद्वार। कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे पर रविवार शाम सनसनीखेज वारदात हुई। हरियाणा पुलिस हरियाणा के एसपी को फोन पर धमकी देने के केस में वांछित बदमाश का पीछा करते हुए हरिद्वार पहुंची थी।

घेराबंदी के दौरान बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग
जींद पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश हरिद्वार में मौजूद है। जैसे ही पुलिस ने बस अड्डे के आसपास घेराबंदी की और बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, तभी बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

सब-इंस्पेक्टर की हालत गंभीर, एम्स ऋषिकेश रेफर
इस फायरिंग में हरियाणा पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले मेला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।
CCTV फुटेज आया सामने, पूरे जिले में हाई अलर्ट
घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है और पूरे हरिद्वार जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
