गंगा में बढ़ा जलस्तर, राफ्टिंग सीजन पर रोक, मंत्री बोले- सुरक्षा से नहीं होगा समझौता
ऋषिकेश। राफ्टिंग के शौकीनों को इस बार भी इंतजार करना पड़ सकता है। मानसून और गंगा का बढ़ता जलस्तर राफ्टिंग सीजन को प्रभावित कर रहा है।

1 सितंबर से खुलनी थी राफ्टिंग, अब तक नहीं मिली हरी झंडी
हर साल जुलाई-अगस्त में मानसून और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राफ्टिंग बंद रहती है। 1 सितंबर से इसे खोला जाता है, लेकिन इस बार गंगा का जलस्तर कम नहीं होने से देरी हो रही है।

मंत्री सुबोध उनियाल बोले- सुरक्षा सबसे पहले
पर्यटन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राफ्टिंग एक महत्वपूर्ण व्यवसाय है, लेकिन किसी की जिंदगी से समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही गंगा का जलस्तर कम होगा, राफ्टिंग शुरू कर दी जाएगी।
व्यवसायियों को भी हो रहा नुकसान
राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि सीजन लेट होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है, लेकिन वे भी मानते हैं कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
