राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान
हल्द्वानी। राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता के फाइनल में खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंचे भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर टिप्पणी कर दी। उन्होंने उन्हें “पागल” कहा, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

खेल पर बोले बृजभूषण सिंह
पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि खेल की अपनी एक अलग दुनिया होती है। खेल भावनाओं से नहीं, बल्कि नियमों से खेले जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय खेलों में जाति या भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं हो सकता।

ट्रंप पर विवादित टिप्पणी
यही नहीं, उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पर बोलते हुए कहा कि ये ट्रंप… श्रंप… पागल है ये ट्रंप। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
खेल मंत्री की तारीफ
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि भारत सरकार के खेल मंत्री वर्तमान समय में बेहतरीन काम कर रहे हैं, जिससे देश में खेलों के प्रति माहौल सकारात्मक हुआ है।
कार्यक्रम में मौजूद दिग्गज
इस मौके पर फेंसिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता, नैनीताल से बीजेपी विधायक सरिता आर्य और उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश नेगी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
