हल्द्वानी नगर निगम ने नए सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजना पर काम शुरू किया
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर में सार्वजनिक शौचालयों की भारी कमी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को बाजार क्षेत्र में शौचालय की सुविधा न होने से दिक्कत होती है।

मेयर ने लिया बड़ा फैसला
हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर में नए सार्वजनिक शौचालय बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि कटघरिया और टीपी नगर बायपास पर जल्द ही शौचालयों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

कई जगह फाइनल, काम जल्द शुरू होगा
इसके अलावा काठगोदाम, कुसुमखेड़ा चौराहा और ट्रांसपोर्ट नगर बायपास पर भी टॉयलेट बनाने की योजना है। इसमें से दो स्थानों पर निर्माण कार्य बहुत जल्द शुरू होने वाला है।
पुराने टॉयलेट की हालत खराब
वर्तमान में हल्द्वानी में 22 टॉयलेट हैं, जिनमें से कई की हालत बेहद खराब है। हाल ही में बेस अस्पताल के बाहर और बाजार के पास महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए गए हैं, जो महिलाओं की सुविधा के लिए खास तौर पर तैयार किए गए हैं।
