कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
हल्द्वानी। हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और पंचायत चुनावों के दौरान हुई आपराधिक घटनाओं के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

करन माहरा और विधायकों ने भरी हुंकार
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व हल्द्वानी विधायक सुमित हिर्देश ने किया, जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और अन्य विधायकों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

महिला अपराध और अपहरण की घटनाओं पर सवाल
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिला अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और अपहरण व हत्याओं की घटनाओं में तेजी आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि नैनीताल पुलिस और प्रशासन भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं और अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही।
पुलिस पर पक्षपात का आरोप
धरने में नेताओं ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों में भाजपा नेताओं द्वारा की गई अवैध गतिविधियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके अलावा भाजपा के खिलाफ आवाज उठाने वालों को पुलिस प्रताड़ित कर रही है।
कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा
विधायक सुमित हिर्देश ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस के उच्च अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
