जिला आयुर्वेद विभाग ने हरिद्वार में योग व वैलनेस सेंटरों के रजिस्ट्रेशन अभियान की शुरुआत की
हरिद्वार। उत्तराखंड में नई योग नीति लागू होने के बाद हरिद्वार जिले में योग और वैलनेस सेंटरों का नियमितीकरण अभियान शुरू हो गया है। जिला आयुर्वेद व यूनानी विभाग ने इस दिशा में व्यापक कदम उठाते हुए सभी सेंटरों को रजिस्ट्रेशन के दायरे में लाने की कवायद शुरू की है।

सरकार के पोर्टल पर होगा रजिस्ट्रेशन
विभाग के अनुसार, जल्द ही सभी योग और वैलनेस सेंटरों को सरकार के पोर्टल पर रजिस्टर किया जाएगा। इससे ये सेंटर नियमों के दायरे में आकर अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित हो सकेंगे।

पहले नहीं था स्पष्ट रेगुलेशन
जिला आयुर्वेद अधिकारी स्वस्तिक सुरेश ने बताया कि अब तक योग केंद्रों पर कोई स्पष्ट रेगुलेशन नहीं था। इसी कारण कई सेंटर अनियोजित तरीके से संचालित हो रहे थे। नई योग नीति लागू होने से इस पर लगाम लगेगी और योग सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी।
