रानीपुर में एसीएमओ ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर थाने में किया सरेंडर
हरिद्वार। हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एसीएमओ के ड्राइवर मुकेश ने अपनी लिव-इन पार्टनर पिंकी की हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

हत्या के बाद थाने में सरेंडर
वारदात को अंजाम देने के बाद मुकेश सीधे रानीपुर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है।

लिव-इन पार्टनर थी पिंकी
जानकारी के मुताबिक, पिंकी शिवलोक कॉलोनी में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और उनकी एक आठ साल की बेटी भी है। वहीं, मुकेश के पहले से दो बेटे भी हैं।
आरोपी से गहन पूछताछ जारी
पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह बताया जा रहा है। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि वारदात की असली वजह सामने आ सके।
इलाके में फैली सनसनी
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।
