देहरादून में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देहरादून पहुंचे और यहां आपदा प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी पीड़ा और परिस्थितियों को निकट से जाना। उन्होंने प्रभावितजनों से संवाद किया और भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में केंद्र व राज्य सरकार पूरी ताकत और संसाधनों के साथ हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

पुनर्निर्माण के लिए विशेष सहायता का आश्वासन
प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा से क्षतिग्रस्त घरों, स्कूलों, होटलों, खेतों, बागवानी और बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए विशेष सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी नियम के कारण काम में रुकावट आती है, तो नियमों में बदलाव कर उसे दूर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संवेदनशील रवैये के लिए समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्नेह और संवेदनशीलता देवभूमि उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी राहत है।
