नेपाल में हिंसा के बाद उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
देहरादून। नेपाल में भड़की सत्ता विरोधी हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा से लगे उत्तराखंड के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। खासतौर पर पिथौरागढ़, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में करीब 250 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर निगरानी तेज कर दी गई है।

सीमा पर सख्त निगरानी, पुलिस और एसएसबी अलर्ट
उत्तराखंड पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (SSB) और खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सीमा पार से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

खुफिया एजेंसियां कर रहीं हालात पर नजर
खुफिया एजेंसियां नेपाल के मौजूदा हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीमा पार होने वाली हलचल पर सख्त नजर रखते हुए स्थानीय प्रशासन से भी लगातार संपर्क में हैं।
स्थानीय प्रशासन को भी अलर्ट
सीमा से लगे गांवों और कस्बों में स्थानीय प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
