आपदा से हुई क्षति का आकलन करने के लिए देहरादून से रवाना हुई अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम
देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष हुई आपदाओं से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम आज देहरादून से रवाना हो गई। टीम राज्य के विभिन्न आपदा प्रभावित जिलों का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेगी।

टीम के प्रस्थान से पूर्व राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति का विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।
टीम उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों का दौरा करेगी। इन जिलों में भारी बारिश, भूस्खलन और अन्य आपदाओं के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ है।

- भीमताल को मिली बड़ी सड़क सौगात! चाफी-अल्चौना-ताड़ा मोटर मार्ग के डामरीकरण को ₹2.26 करोड़ मंजूर
- SIR 2026: 76 हजार से ज्यादा ‘लापता’ मतदाता चिन्हित, राजनीतिक दलों से बोले मुख्य निर्वाचन अधिकारी- एक भी पात्र वोटर नहीं छूटना चाहिए
- नैनीताल में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, जलवायु परिवर्तन, ग्लेशियर पिघलने, भूस्खलन और वनाग्नि पर हुई गंभीर चर्चा
- घर पर नहीं मिले मतदाता तो BLA के साथ पहुंचे BLO, तीन बार विजिट अनिवार्य: सीईओ का सख्त निर्देश
- पौड़ी को मिली 110 करोड़ की विकास सौगात, सीएम धामी ने विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण; कंडोलिया महोत्सव बनेगा राजकीय महोत्सव
टीम का नेतृत्व
इस केंद्रीय टीम का नेतृत्व संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय आर. प्रसना कर रहे हैं। उनके साथ अनु सचिव शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह और निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह भी मौजूद हैं। टीम का उद्देश्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करना, नुकसान की सही रिपोर्ट तैयार करना और भविष्य में राहत एवं पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार को सुझाव देना है।
स्थानीय प्रशासन और जिला स्तर के अधिकारी भी टीम के साथ मिलकर क्षति की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे ताकि केंद्र सरकार राहत पैकेज पर शीघ्र निर्णय ले सके।
