हाईकोर्ट 9 सितंबर को करेगा सुनवाई
नैनीताल। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में धांधली के आरोपों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। कांग्रेस प्रत्याशी रही पुष्पा नेगी ने वोटिंग से लेकर काउंटिंग तक पूरे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

आज राज्य निर्वाचन आयोग ने पुष्पा नेगी की शिकायत पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान पुष्पा नेगी ने आयोग के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में न तो मतदान के दौरान नियमों का पालन किया गया और न ही मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी रही।
पुष्पा नेगी ने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में कई तरह की धांधलियां हुईं, जिसकी वजह से लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है। उन्होंने चुनाव को रद्द करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

- होली पर हाई अलर्ट: हल्द्वानी में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस तैनाती
- हरिद्वार दौरे से पहले हाई अलर्ट: CM धामी ने अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की ली विस्तृत समीक्षा
- रंग, संस्कृति और विकास का संदेश — काशीपुर होली समारोह में धामी ने साझा की खुशियाँ
- रंगों में एकता का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीन अभियान, हल्द्वानी से सीएम धामी ने किया वर्चुअल सहभाग
अब यह मामला हाईकोर्ट तक पहुँच गया है। हाईकोर्ट इस पूरे प्रकरण पर 9 सितंबर को सुनवाई करेगा। सियासी हलकों में इस मामले को लेकर हलचल तेज हो गई है, क्योंकि अगर हाईकोर्ट चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी पाता है तो यह मामला और बड़ा रूप ले सकता है।
