शिक्षक दिवस पर CM धामी ने दी श्रद्धांजलि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज में मूल्यों, संस्कारों और ज्ञान का आलोक फैलाया। उनका जीवन दर्शन आज भी सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देशभर के समर्पित शिक्षकों को भी शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

