मां नंदादेवी मेला 2025
नैनीताल। मां नंदादेवी मेला डोला शोभायात्रा 5 सितंबर 2025 को नैनीताल शहर में भव्य रूप से आयोजित होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात प्लान सुबह 10 बजे से यात्रा समाप्ति तक लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन ने विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था की डिटेल जारी की है।

यातायात प्लान इस प्रकार रहेगा:–
- कालाढुंगी से भवाली कैचीधाम जाने वाले वाहन रुसी → रुसी-1 → रुसी-2 → बैण्ड नंबर-1 से भेजे जाएंगे।
- भवाली से यूपी, दिल्ली, हरियाणा की ओर जाने वाला ट्रैफिक रुसी-2 → रुसी-1 से डायवर्ट होगा।
- मल्लीताल खड़ी बाजार मोहनको में डोला भ्रमण के दौरान बारापत्थर से आने वाले वाहन आलसेन्ट तिराहा → डांट की ओर भेजे जाएंगे।
- रिक्शा स्टैंड मल्लीताल से डोला गुजरने के दौरान मन्नुमहारानी से आने वाले वाहन चीनाबाबा → मैट्रोपोल → मस्जिद तिराहा → राजभवन → डांट की ओर भेजे जाएंगे।
- घोड़ा स्टैंड से डोला अपर माल रोड की ओर जाने पर मोहनको से आने वाले वाहन मस्जिद तिराहा → राजभवन रोड → डांट की ओर डायवर्ट होंगे।
- अपर माल रोड से डांट पहुंचने पर भवाली रोड से आने वाले वाहनों को टूटा पहाड़ पर अस्थायी रूप से रोका जाएगा।
- टोल टैक्स से तल्लीताल धर्मशाला और वैष्णव मंदिर की ओर डोला जाने पर हल्द्वानी से आने वाले वाहन हनुमान गढ़ी पर रोके जाएंगे।
- डांट से रिक्शा स्टैंड वापसी के दौरान लोअर माल रोड और मोहनको से आने वाले वाहन कुछ समय के लिए रोके जाएंगे।
पार्किंग व्यवस्था:–
नैनीताल में पार्किंग 70% भरने पर वाहनों को नारायण नगर और रुसी-2 पर पार्क कराया जाएगा और यात्रियों को शटल सेवा से नैनीताल लाया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे यातायात प्लान का पालन करें और शोभायात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें।
