उत्तराखण्ड मौसम अलर्ट
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के विभिन्न इलाकों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

इन क्षेत्रों में ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
हल्द्वानी, रुद्रपुर, बाजपुर, काशीपुर, लोहाघाट, रामनगर, खटीमा, डोईवाला, चकराता, मसूरी और रायवाला समेत आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज के साथ छींटे, बिजली गिरने और बहुत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है।
प्रशासन ने जारी की अपील
भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने नदियों-नालों के किनारे न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन और सड़क बंद होने की आशंका भी जताई गई है।

