नैनीताल में नंदा अष्टमी: मां नंदा–सुनंदा की प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में आस्था और श्रद्धा का प्रतीक नंदा महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। नंदा अष्टमी के पावन अवसर पर ब्रह्ममुहूर्त में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके बाद मां नंदा और सुनंदा की प्रतिमाओं को विधिवत नयना देवी मंदिर में विराजमान कर प्राण प्रतिष्ठा की गई।

भक्तों में उमड़ा आस्था का सैलाब
पूरे नगर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। मंदिर प्रांगण और गलियों में जय मां नंदा–सुनंदा के जयकारे गूंज रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेशभर से मां नंदा–सुनंदा की आराधना में जुटे श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

