उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत
पौड़ी। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ कहा कि अगर 15 दिन के भीतर गढ़वाल कमिश्नर और मंडलीय अधिकारी पौड़ी में अपने कार्यालयों में नियमित रूप से नहीं बैठते, तो उन्हें आंदोलन के साथ ही भूख हड़ताल का सहारा लेना पड़ेगा।

क्यों नाराज हैं हरक?
हरक सिंह रावत का कहना है कि पौड़ी मुख्यालय में बड़े अधिकारी न बैठने के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए देहरादून और श्रीनगर जैसे स्थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं।

“जनता की आवाज उठाऊंगा”
पूर्व मंत्री ने कहा कि यह मुद्दा सीधे-सीधे आम जनता की सुविधा और अधिकारों से जुड़ा है। इसलिए यदि प्रशासन ने इस पर तुरंत ध्यान नहीं दिया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। साथ ही कहा कि जनता की समस्या को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, अब आवाज बुलंद करनी ही होगी।
