बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय
गदरपुर। बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय ने हाल ही में बड़ा बयान देते हुए कहा था कि नदियों में खनन के दौरान 60-60 फीट गड्ढे कर दिए गए हैं, जिससे पर्यावरण और जनजीवन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

खान अधिकारी का पलटवार
वहीं, उधमसिंह नगर के खनन अधिकारी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। खनन अधिकारी ने फोटो और वीडियो के सबूतों के साथ दावा किया कि नदियों में कहीं भी ऐसे गड्ढे नजर नहीं आए हैं।

रिपोर्ट मुख्यालय भेजी
खनन अधिकारी ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है, जिसमें साफ लिखा गया है कि खनन कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही किया जा रहा है और विधायक द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
वार-पलटवार से गरमाई सियासत
खनन को लेकर विधायक और प्रशासन के बीच वार-पलटवार ने जिले की राजनीति को गरमा दिया है। मामला अब जनता और पार्टी स्तर पर चर्चा का विषय बन चुका है।
