भूस्खलन से धौलीगंगा हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में लगातार भारी वर्षा के चलते एलागाड़ के पास एनएचपीसी की धौली गंगा जल विद्युत परियोजना को नुकसान पहुंचने की सूचना है। ताजा जानकारी के अनुसार परियोजना की टनल के ऊपर भूस्खलन हुआ है, जिससे टनल का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है।

तस्वीरों में दिखा रिसाव
मौके से आई तस्वीरों में टनल के ऊपर का हिस्सा टूटा हुआ साफ नजर आ रहा है। साथ ही टनल के अंदर पानी रिसता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे परियोजना को गंभीर नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन की पुष्टि बाकी
फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर इस नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच की जा रही है।
