गर्भवती महिला का हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू
चमोली। चमोली जनपद की आपदा प्रभावित तहसील थराली के गेरूड़ गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव की गर्भवती महिला लक्ष्मी देवी की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

सड़क बाधित, हेलीकॉप्टर बना सहारा
लगातार बारिश और आपदा के कारण सड़क मार्ग बाधित होने से महिला को अस्पताल तक पहुंचाना संभव नहीं था। हालात गंभीर देखते हुए जिला प्रशासन की मदद से हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया।

सुरक्षित पहुंची गौचर
रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को गौचर लाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत स्वास्थ्य जांच की। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
प्रशासन अलर्ट मोड पर
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क बाधित होने के चलते प्रशासन ने हेलीकॉप्टर और वैकल्पिक संसाधनों को तैयार रखा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता दी जा सके।
