नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस हाई अलर्ट
नैनीताल। नैनीताल में नंदा देवी महोत्सव के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देशन में डॉग स्क्वॉड और बम डिस्पोजल टीम लगातार सरोवर नगरी के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, स्टेशन और पार्कों में सघन चेकिंग कर रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी सर्विलांस से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग कर रही है और स्थानीय लोगों व पर्यटकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत 112, मेला कंट्रोल या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
