मनोज शर्मा के नेतृत्व में सांसद अजय भट्ट को सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में धारी ब्लॉक के दूरस्थ क्षेत्र बबियाड–दुदुली–अमदो के ग्रामीण शनिवार को क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट से उनके कठघरिया (घुनी) हल्द्वानीस्थितआवास पर मिले और ज्ञापन सौंपा।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि धारी ब्लॉक की सड़कें बदहाल हालत में हैं और यह समस्या अब ग्रामीणों के जीवन के लिए जानलेवा साबित हो रही है।
प्रमुख सड़कें जर्जर

- गैराखाड़ से कैलाश द्वार तक मोटर मार्ग – 15 वर्षों से खस्ताहाल, आवागमन पूरी तरह बंद।
- बबियाड-टपुवा-दुदुली मोटर मार्ग – 8 वर्षों से जर्जर, मौत के खतरनाक खड्डों में तब्दील।
ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों के कारण:
- दर्जनों गांवों के हजारों लोग प्रभावित हैं।
- युवाओं का पलायन तेज।
- काश्तकारों के उत्पाद समय पर मंडी नहीं पहुँच पा रहे हैं।
- छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित हैं।
- बीमार व प्रसूता महिलाएँ भारी कठिनाई झेलने को मजबूर हैं।
आंदोलन की चेतावनी
मनोज शर्मा ने कहा कि ग्रामीण लगातार ज्ञापन देते-देते थक चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ झूठे आश्वासन मिले हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सांसद का आश्वासन
सांसद अजय भट्ट ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि सड़कें पुरानी होने के कारण समस्या आई है, लेकिन जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने तय किया कि वे कुछ समय और इंतजार करेंगे, अन्यथा बड़ा कदम उठाएंगे।
