मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचें
दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनके इस दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि उनका दिल्ली दौरा पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार है।

30 अगस्त को शेड्यूल
मुख्यमंत्री धामी आज केंद्रीय मंत्रियों के साथ अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों में उत्तराखंड की विकास योजनाओं और विभिन्न परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
31 अगस्त का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री धामी 31 अगस्त की सुबह भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम (BGIF) कॉन्क्लेव 2025 में भी भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद उनका उत्तराखंड लौटने का समय तय है।

मुख्यमंत्री धामी का यह दौरा राज्य की विकास योजनाओं को गति देने और विभिन्न परियोजनाओं पर केंद्रीय मंत्रियों से विचार-विमर्श करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
