मौसम विभाग ने जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट
देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी बारिश, बिजली गिरने और अत्यधिक वर्षा की चेतावनी जारी की है।

रेड अलर्ट (29 अगस्त 12:46 PM से 30 अगस्त 12:46 PM तक)
निम्न जिलों और क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है—

- बागेश्वर, चमोली, देहरादून और रुद्रप्रयाग
- चकराता, डोईवाला, बदरीनाथ, केदारनाथ, सोनप्रयाग, ज्योर्तिमठ, थराली, कपकोट, विकासनगर और आस-पास के क्षेत्र
ऑरेंज अलर्ट (29 अगस्त 12:46 PM से 30 अगस्त 12:46 PM तक)
निम्न जिलों और क्षेत्रों में भीषण वर्षा के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना—
- चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी
- रूड़की, लक्सर, गंगोत्री, पुरोला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट, लोहाघाट, काशीपुर, खटीमा, किच्छा और आस-पास के क्षेत्र
सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि—
- अनावश्यक यात्रा से बचें।
- नदियों और नालों के किनारे न जाएं।
- बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों में खड़े न रहें।
- प्रशासन और स्थानीय एजेंसियों के निर्देशों का पालन करें।
उत्तराखंड में मानसून सीजन अपने चरम पर है और मौसम विभाग की चेतावनी साफ संकेत दे रही है कि अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील रहेंगे। पर्वतीय जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश जहां भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध जैसी चुनौतियां ला रही है, वहीं मैदानी जिलों में जलभराव और बिजली गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन ने सभी जिलों को अलर्ट मोड पर रखा है और राहत दलों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर ही ठहरें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
