महेंद्र भट्ट का हरक सिंह रावत पर बड़ा हमला
देहरादून। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर कड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि आज हरक सिंह कांग्रेस के नेता हैं और कब तक रहेंगे, यह मैं नहीं बता सकता। भट्ट ने कहा कि पुराने समय में जब हरक सिंह उनकी STD पर फोन करने आते थे, तब मैं एक भी पैसा नहीं छोड़ता था।

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी में आजीवन सहयोग निधि पारदर्शिता से ली जाती है, वह भी चेक के माध्यम से, और जिनको जानकारी देनी होती है, उन्हें पूरी जानकारी दी जाती है। महेंद्र भट्ट ने साफ तौर पर कहा कि हरक सिंह को पार्टी के वित्तीय मामलों और सहयोग निधि की पारदर्शिता के बारे में पूरी जानकारी है, और इसी मुद्दे पर उन्होंने कांग्रेस नेता को खरी-खरी सुनाई।
