मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के चलते बंद
चमोली। चमोली जिले में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गया। यह हादसा लाता गांव के पास हुआ, जिसके चलते सड़क पर भारी मलबा और पत्थर गिर गए और मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।

इस मार्ग के बंद होने से सीमा क्षेत्र में आवाजाही प्रभावित हुई है। स्थानीय प्रशासन और BRO की टीमें सड़क खोलने के लिए राहत व पुनर्निर्माण कार्य में जुट गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम साफ रहने पर जल्द ही मलबा हटाकर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
फिलहाल मार्ग बंद होने से ग्रामीणों और सीमांत इलाकों में तैनात सुरक्षाबलों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

