बागेश्वर में फंसी महिला को सुरक्षित निकाला गया
बागेश्वर। बागेश्वर में सरयू नदी के तेज बहाव में बह रही एक महिला का शव पुलिस और फायर रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। घटना गुरुवार, 28 अगस्त 2025 को विकास भवन रोड के पास हुई।

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैलाश सिंह नेगी पुलिस बल और फायर रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से महिला के शव को रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल बागेश्वर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतका की शिनाख्त बसंती देवी (62 वर्ष), पत्नी राधे श्याम, निवासी फटगली, हाल निवासी PWD कॉलोनी बागेश्वर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

