साइबर ठगी के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
उधमसिंहनगर। उधमसिंहनगर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उस पर विभिन्न राज्यों में कई मुकदमे दर्ज थे और न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी था।

इस गैंग के अन्य सदस्य पहले ही मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े बाकी लोगों की तलाश में जुटी है।
