दून पुलिस की उपद्रवी छात्रों पर सख्ती
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के विधौली इलाके में उपद्रवी छात्रों की शिकायतें मिलने पर दून पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने यहां स्थित 12 बॉयज हॉस्टल/पीजी में आकस्मिक चेकिंग कर लगभग 200 छात्रों को ब्रीफ किया और सख्त हिदायत दी कि किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि उपद्रवी छात्रों पर बड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जांच के दौरान 6 हॉस्टल/पीजी संचालकों द्वारा छात्रों का सत्यापन न कराए जाने पर पुलिस एक्ट में चालान किया गया और कुल 60,000 का जुर्माना वसूला गया। साथ ही संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे हॉस्टल/पीजी में सुरक्षा गार्ड अनिवार्य रूप से नियुक्त करें तथा छात्रों के आने-जाने का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करें।
