हल्द्वानी में स्कॉर्पियो और आल्टो की भिड़ंत
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड, बेल बाबा मंदिर के पास देर रात लगभग 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रुद्रपुर से आ रही आल्टो कार और हल्द्वानी से रुद्रपुर की ओर जा रही स्कॉर्पियो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को कारों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
मृतकों की पहचान हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

