हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब
नैनीताल। नैनीताल जिला पंचायत सदस्य पूनम बिष्ट की याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पूनम बिष्ट ने अपने चुनाव में गड़बड़ी का हवाला देते हुए री-पोल की मांग की है।

हाईकोर्ट के सवाल चुनाव आयोग से
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। कोर्ट ने जानना चाहा कि –

- वोटिंग न करने वाले पांच सदस्यों को लेकर आयोग ने क्या निर्णय लिया?
- पूरे प्रकरण में आयोग ने अब तक क्या कार्रवाई की?
- जिला निर्वाचन अधिकारी को आयोग की ओर से क्या आदेश दिए गए?
कोर्ट ने इस संबंध में चुनाव आयोग को सोमवार तक एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है।
मामले में सोमवार को अगली सुनवाई
हाईकोर्ट ने साफ किया है कि आयोग को सभी बिंदुओं पर विस्तृत जवाब देना होगा। मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
