हरक सिंह रावत के आरोपों पर बीजेपी का जवाब
देहरादून। हरक सिंह रावत के बयानों पर पहली बार बीजेपी संगठन के बड़े पदाधिकारी का बयान सामने आया है। प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने स्पष्ट कहा कि बीजेपी अपने संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए पारदर्शी तरीके से कोष इकट्ठा करती है और उन्हीं पैसों से पार्टी के कार्यक्रम संचालित होते हैं।

सत्ता में रहते कोई आपत्ति नहीं थी – कोठारी
कोठारी ने हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब वे बीजेपी के मंत्री और कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे थे, तब उन्हें पार्टी के कामकाज पर कोई आपत्ति नहीं थी। उन्होंने कहा– “जब सत्ता सुख भोग रहे थे तब कोई सवाल नहीं उठाया गया, लेकिन अब राजनीतिक एजेंडे के तहत ऐसे बयान देना कहाँ तक सही है?”

पारदर्शिता पर दिया जोर
बीजेपी प्रदेश महामंत्री ने साफ कहा कि पार्टी का हर काम पारदर्शिता और संगठन की मजबूती के लिए होता है, इसलिए हरक सिंह रावत के आरोप पूरी तरह राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित हैं।
