दरोगा ने सड़क पर मारपीट कर रहे युवक को पकड़ा
देहरादून। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसने पुलिसिंग पर लोगों का भरोसा और मजबूत किया है। सड़क पर दो गुटों के बीच गुंडई और मारपीट हो रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रहे दरोगा जी ने जब यह दृश्य देखा तो बिना देर किए तुरंत कार्रवाई की।

चलती कार से उतरे, आरोपी को दबोचा
दरोगा जी ने हिम्मत दिखाते हुए चलती कार से उतरकर उस युवक को काबू में कर लिया, जो पत्थर उठाकर हमला करने की कोशिश कर रहा था। आरोपी को काबू करने के बाद दरोगा जी सीधे उसे थाने ले गए।

जनता में चर्चा, पुलिसिंग की सराहना
इस बहादुरी भरे कदम की लोग सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गुंडई करने वालों को ऐसा ही सबक सिखाना चाहिए। दरोगा जी का यह साहस सुदृढ़ कानून व्यवस्था के लिए न केवल जरूरी है, बल्कि अच्छी पुलिसिंग की मिसाल भी है।
