मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी घोषणाओं के अनुपालन में राज्यभर की विभिन्न विकास योजनाओं को हरी झंडी दे दी है। इसके तहत करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गईं हैं और पहली किश्त की धनराशि भी जारी कर दी गई है। शासन ने इसके आदेश तत्काल प्रभाव से जारी कर दिए।

मुख्य घोषणाएं और स्वीकृतियां –
- चमोली (कर्णप्रयाग): सारकोट स्थित पौराणिक क्वाठा के जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण के लिए 47.40 लाख।
- पिथौरागढ़ (डीडीहाट): जमराडी से मेल्टीनाथ होते हुए थलकेदार संपर्क मार्ग के निर्माण हेतु 25 लाख।
- पिथौरागढ़ (विधानसभा पिथौरागढ़): ग्राम सभा पाभें में खेल मैदान के विस्तारीकरण के लिए 68.59 लाख, जिसमें प्रथम किश्त के रूप में 41.15 लाख अवमुक्त।
- चम्पावत: बनबसा में सैनिक स्मारक निर्माण हेतु ₹1 करोड़, प्रथम किश्त 60 लाख।
- चम्पावत: 10 सहकारी समितियों में आधार/सीएससी केंद्र स्थापित करने के लिए 60 लाख।
- अल्मोड़ा (रानीखेत): मानिला देवी मंदिर (भिकियासैंण) का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार हेतु 1 करोड़।
- अल्मोड़ा (विधानसभा अल्मोड़ा): पाताल देवी मंदिर, ग्राम शैली के जीर्णोद्धार हेतु 87.95 लाख, प्रथम किश्त 52.77 लाख।
- देहरादून (सहसपुर): हेस्को ग्राम के पास वन क्षेत्र को नेचर पार्क में विकसित करने हेतु 1 करोड़, प्रथम किश्त 60 लाख।
- ऊधम सिंह नगर (रुद्रपुर): नगर निगम क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के सुधारीकरण हेतु 1 करोड़, प्रथम किश्त 60 लाख।
सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से स्थानीय विकास को गति, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण और बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।

