हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी। मंगलवार तड़के हल्द्वानी से रुद्रपुर जाने वाली रामपुर रोड पर बेलबाबा मंदिर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार हादसा स्कॉर्पियो और ऑटो कार की टक्कर से हुआ। सभी मृतक और घायल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
