पूर्व सीएम हरीश रावत का उत्तरकाशी दौरा
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आपदा प्रभावित उत्तरकाशी की ओर रवाना हो गए हैं। बढ़ती उम्र के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में जाने का उनका जज्बा लोगों को प्रेरित कर रहा है। जहां कई युवा नेता आपदा प्रभावित इलाकों तक जाने से बचते हैं, वहीं हरीश रावत ने परिस्थितियों का सामना करते हुए पीड़ितों से सीधे संवाद करने का निर्णय लिया है।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आपदा जैसी कठिन घड़ी में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को राजनीति से ऊपर उठकर यह सोचना चाहिए कि कैसे पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछे जाएं और उन्हें वास्तविक राहत मिल सके।
