थराली को मिलेगा विशेष राहत पैकेज
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में आपदा प्रबंधन, प्रशासनिक सुधार और स्थानीय सेवा वितरण को लेकर कई अहम निर्णय लिए। सीएम ने निर्देश दिए कि थराली क्षेत्र को धराली की तर्ज़ पर विशेष राहत व पुनर्वास पैकेज दिया जाए और प्रभावितों को तत्काल सहायता पहुँचाई जाए। साथ ही ज्योर्तिमठ में राहत व पुनर्निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के आदेश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी नवंबर में विधानसभा की रजत जयंती पर दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। प्रशासनिक सुधारों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस क्षेत्राधिकारी और बीडीओ के कार्यालय एक ही परिसर में एकीकृत रूप से स्थापित किए जाएँगे, ताकि जनता को सभी सेवाएँ आसानी से मिल सकें।
ग्रामीण स्तर पर ग्राम सभा भवन में सप्ताह में एक दिन पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित होगी। सीएम धामी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्णयों का तत्काल क्रियान्वयन हो और जनहित के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धामी कैबिनेट की बैठक में तीन बड़े फैसले, रोजगार और सुरक्षा को मिला बढ़ावा
