डोईवाला में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
देहरादून। परवादून जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को डोईवाला चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस ने मांग की है कि हाल ही में सामने आए मामले में आरोपी भाजपा नेता हिमांशु चमोली पर कड़ी कार्रवाई की जाए तथा इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए। पार्टी ने स्पष्ट कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सड़क से सदन तक आवाज उठाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी प्रदेश में हुए अंकिता भंडारी प्रकरण में भाजपा के पदाधिकारी शामिल रहे, लेकिन अब तक उत्तराखंड की बेटी को न्याय नहीं मिला। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा नेताओं पर महिलाओं के शोषण और बेरोजगार युवाओं पर अत्याचार के गंभीर आरोप लगते रहे हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के खनन, जमीन और शराब माफिया से गहरे संबंध हैं और इन्हीं अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने का काम प्रदेश सरकार कर रही है।
