मानसून आपदा को लेकर हरीश रावत का धामी सरकार पर बड़ा आरोप
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सीजन के दौरान लगातार हो रही आपदाओं ने हालात बिगाड़ दिए हैं। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हरदा ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मुख्यमंत्री धामी केवल संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन प्रभावित परिवारों तक किसी भी प्रकार की मदद नहीं पहुँच रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री, विधायक और प्रशासनिक मशीनरी भी आपदा ग्रस्त इलाकों में पूरी तरह नदारद हैं। प्रभावित इलाकों में जरूरत का सामान तक नहीं पहुँच पा रहा है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। हरीश रावत ने यह भी कहा कि आपदा में जिन लोगों की जान चली गई, उनके शव तक सरकार अभी तक बरामद नहीं कर पाई है। ऐसे में परिवारों को अंतिम संस्कार तक के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
- होली पर हाई अलर्ट: हल्द्वानी में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस तैनाती
- हरिद्वार दौरे से पहले हाई अलर्ट: CM धामी ने अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की ली विस्तृत समीक्षा
- रंग, संस्कृति और विकास का संदेश — काशीपुर होली समारोह में धामी ने साझा की खुशियाँ
- रंगों में एकता का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीन अभियान, हल्द्वानी से सीएम धामी ने किया वर्चुअल सहभाग
हरदा ने कहा कि सरकार की नाकामियों की पोल इतनी बड़ी है कि इसे खोलने में बहुत समय लगेगा। फिलहाल सरकार को चाहिए कि वह आपदा प्रभावित इलाकों में तुरंत राहत और मदद पहुँचाए।

