पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
देहरादून। बीजेपी विधायक विनोद चमोली की उत्तराखंड में SIR (Special Identification Register) लागू करने की मांग पर राज्य की सियासत गर्मा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस मुद्दे पर चमोली को सीधे-सीधे घेरते हुए कहा कि 90% डेमोग्राफिक बदलाव बीजेपी शासनकाल में हुआ है।

“भाजपानित घुसपैठ है ये”
हरीश रावत ने तीखे शब्दों में कहा कि चमोली जी पहले बद्री-केदार की कसम खाकर बताएं कि उत्तराखंड में सबसे ज्यादा डेमोग्राफिक बदलाव किसके राज में हुआ। 90 प्रतिशत बदलाव बीजेपी के शासनकाल में हुआ है। ये भाजपानित घुसपैठ है और डेमोग्राफिक चेंज का अपराध बीजेपी का है।

- होली पर हाई अलर्ट: हल्द्वानी में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष पुलिस तैनाती
- हरिद्वार दौरे से पहले हाई अलर्ट: CM धामी ने अमित शाह के कार्यक्रम की तैयारियों की ली विस्तृत समीक्षा
- रंग, संस्कृति और विकास का संदेश — काशीपुर होली समारोह में धामी ने साझा की खुशियाँ
- रंगों में एकता का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीन अभियान, हल्द्वानी से सीएम धामी ने किया वर्चुअल सहभाग
पहले से लागू है SIR?
हरीश रावत ने तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड में तो पहले से ही चुनावों के दौरान नाम काटने और जोड़ने की प्रक्रिया चलती रहती है। यहां तक कि कभी-कभी “हरीश रावत का नाम भी इधर-उधर जोड़ दिया जाता है।
देशभर में लागू करने की मांग
पूर्व सीएम ने कहा कि अगर SIR लागू करना है तो पूरे देश में लागू करें, सिर्फ टुकड़ों-टुकड़ों में क्यों? इस बयान के बाद उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं।
