हरिद्वार में हाथी की दस्तक से दहशत
हरिद्वार। हरिद्वार के नूरपुर, पंजनहेड़ी और मिश्रपुर क्षेत्रों में शुक्रवार रात को हाथी की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक, हाथी सत्संग भवन के पास तक पहुंच गया, जिसके बाद लोग अपने घरों में दुबक गए और घंटों तक डर का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी वाले इलाकों में जंगली जानवरों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। हाथी के साथ-साथ अन्य जंगली जानवर भी गांवों तक पहुंच रहे हैं, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की जान को गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।
- रंग, संस्कृति और विकास का संदेश — काशीपुर होली समारोह में धामी ने साझा की खुशियाँ
- रंगों में एकता का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ
- प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया HPV वैक्सीन अभियान, हल्द्वानी से सीएम धामी ने किया वर्चुअल सहभाग
- पेयजल से सड़क तक बड़े प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में विकास को दी नई रफ्तार
- लोहाघाट होली रंग महोत्सव बना सांस्कृतिक एकता का मंच, मुख्यमंत्री ने निभाई पारंपरिक होली
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग सिर्फ आश्वासन देकर चुप बैठ जाता है और कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। उनका कहना है कि यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

