कक्षा 9 के छात्र कार्तिक फर्त्याल का जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में चयन हुआ।
हल्द्वानी। गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी के कक्षा 9 के छात्र कार्तिक फर्त्याल ने अपनी शानदार सफलता से विद्यालय का नाम रोशन किया है। कार्तिक का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय, सुयालबाड़ी के लिए हुआ है। उन्होंने चयन परीक्षा में 100 में से 91 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।

कार्तिक की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। उनकी सफलता पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने कहा कि कार्तिक की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उनकी मेहनत और लगन ने साबित किया है कि निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है।

गुरु द्रोणा पब्लिक स्कूल परिवार ने कार्तिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा— “शाबाश कार्तिक! बेटा, इसी तरह आगे बढ़ते रहो, नई ऊंचाइयों को छुओ और हमेशा चमकते रहो। हमें तुम पर गर्व है।”
