सेलाकुई और नेहरूकोलनी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर देहरादून पुलिस की कार्रवाई, 14,750 जुर्माना वसूला गया।
देहरादून। देहरादून पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत सेलाकुई और नेहरूकोलनी क्षेत्र में पुलिस ने 37 लोगों को हिरासत में लिया।

इन सभी पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 14,750 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर मदिरा सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘बारात लेकर थाने पहुंची दून पुलिस’

पुलिस ने इस कार्रवाई को हास्यपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों की बारात लेकर थाने पहुँची रही दून पुलिस की बस सेवा। यह संदेश सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सामाजिक जिम्मेदारी निभाएं और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें।
- पतलोट कॉलेज को मिला अपना नया भवन, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया लोकार्पण; 4.37 करोड़ से बदली उच्च शिक्षा की तस्वीर
- उत्तराखंड के 63 मेधावियों का सम्मान, धामी ने बढ़ाया हौसला; 92.10% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट
- उत्तरकाशी: बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, राजकीय महाविद्यालय शुरू; मिनी स्टेडियम और सड़क निर्माण की घोषणा
- काशीपुर में CM धामी का जनता से सीधा संवाद, शिकायतों पर अफसरों को दोटूक निर्देश—तुरंत करें समाधान
- नैनीताल में विकास योजनाओं की समीक्षा: 20 सूत्री कार्यक्रम में 40 में से 36 मद ‘A’ श्रेणी में, अधिकारियों की गैरहाजिरी पर CDO सख्त
नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर यह अभियान लगातार जारी है। उद्देश्य है कि नशे से मुक्त, सुरक्षित और अनुशासित समाज का निर्माण। पुलिस ने साफ कहा कि कानून सभी के लिए समान है, और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का संदेश
शराब के नशे में नहीं, जिम्मेदारी के नशे में रहिए। सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
